Monday, November 23, 2026

उत्तराखंड

प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ ही मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना

अक्टूवर में प्रदेश भर में मौसम रहेगा साफ 

धूप खिलने से मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में होगी बढ़ोतरी

देहरादून। बीते कई दिनों से हो रही बारिश का सिलसिला रविवार को थमा तो पारा चढ़ गया। तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन के समय गर्मी ने परेशान किया। उधर, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।

आंकड़ों पर नजर डालें, तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री के इजाफे के साथ 32.3 डिग्री रहा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 23.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, मौसम के बदले पैटर्न के चलते तापमान में इस तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं। आने वाले दिनों की बात करें, तो अक्टूवर में प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। चटक धूप खिलने से मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *